रामपुर शाहबाद

कूमल लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शाहबाद: सैफनी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद बीती रात चोरों ने पीछे से दीवार में कूमल लगाकर दो घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चौकीदार कदीर अहमद और जरीफ पुत्र नसरुद्दीन के अनुसार, पहली घटना मंडेयन गोर निवासी विधवा असगरी पत्नी स्वर्गीय साबिर के घर को निशाना बनाया गया। चोर पीछे से कुमल लगाकर घर के अंदर घुसे और संदूक में रखे ग्यारह हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी कर ले गए।दूसरी घटना में निजामुद्दीन पुत्र जुम्मा के घर धावा बोला गया। घटना के समय उनकी दो बेटियां—विवाहिता नाजमा और अविवाहिता रेशमा कमरे में सो रही थीं। चोरों ने नाजमा के कमरे से भी सामान चुरा लिया। शातिर चोर सोते समय नाजमा के कानों से कुंडल उतारने का प्रयास कर रहा था, तभी उसकी आंख खुल गई। खुद को घिरता देख चोर कानों से कुंडल खींचकर उसी कूमल वाले रास्ते से फरार हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button