मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। मिशन शक्ति 5.0 के तृतीय चरण के तहत शामली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनों, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय तथा उत्पीड़न अथवा किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस सहायता लेने के संबंध में जागरूक किया गया।
टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, फर्जी कॉल और संदेशों से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।
साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस की सहायता लेने का आह्वान किया।
