
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत गडरा पंचायत के ग्राम गोसाईचक में ग्राम सभा का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीण विकास एवं बुनियादी जरूरतों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।ग्राम सभा में रमणी नदी में जाहेर थान के सामने बड़े सिंचाई डैम के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा।ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है।यदि रमणी नदी में जाहेर थान के सामने बड़ा डैम बनता है तो बारिश के पानी का संचयन कर आसपास के खेतों में सिंचाई सुविधा मिल सकती है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और खेती को बढ़ावा मिलेगा।ग्रामीणों का कहना है कि डैम बनने से सिर्फ सिंचाई समस्या ही नहीं, बल्कि खेती का रकबा बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।ग्राम सभा में इस मांग को संबंधित विभाग एवं प्रशासन तक पहुंचाने तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने पर जोर दिया गया।इस दौरान गडरा पंचायत मुखिया रीना मुर्मू,पूर्व मुखिया विशाल हांसदा,पूर्व JMM मंडरो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, शरीफ अंसारी,लड्डू सिंह एवं बशीर अंसारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।वही ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित डैम निर्माण को प्राथमिकता देकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए,जिससे किसानो को राहत मिल सके।


