बुलंदशहर
समाजवादी पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने किया जनसम्पर्क ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी जनसम्पर्क के दौरान गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने पिन्टू चौधरी, का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया पिन्टू चौधरी, ने चौपालों पर बैठकर ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, और किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए पिन्टू चौधरी, ने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है किसान और युवा परेशान है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से जनहित, विकास और किसानों के सम्मान के लिए समर्पित रही है उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और शिकारपुर की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से सपा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे ।



