मोदीनगर देहात मंडल में “संगठन पर्व” के तहत बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
मोदीनगर देहात मंडल में “संगठन पर्व” के अंतर्गत “मंडल कार्यसमिति गठन” की बैठक बुधवार को प्रवीण त्यागी भनेड़ा, के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मोदीनगर देहात मंडल के प्रभारी रामकुमार त्यागी जी, जिला अध्यक्ष चैनपाल , जिला प्रवासी गोविंद चौधरी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज त्यागी , जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र डायमंड चौधरी, अरुण त्यागी, मोदीनगर देहात मंडल के अध्यक्ष सचिन त्यागी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान, बैठक में विभिन्न सेक्टरों निवाड़ी, पतला, खिदोडा, और भनेड़ा में आगामी कार्य योजना और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया और संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया।
संगठन पर्व के इस आयोजन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



