साहेबगंज
बाढ़ के बीच जिला प्रशासन की पहल एंबुलेंस मोटर नाव से गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एंबुलेंस मोटर नाव का संचालन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज रामपुर दियारा क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस मोटर नाव के माध्यम से सुरक्षित साहिबगंज लाया गया,जहां उसे तत्काल सदर अस्पताल, साहिबगंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं देखभाल प्रदान की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में24×7आपातकालीन सहायता,स्वास्थ्य सेवाओं एवं त्वरित राहत व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आमजनों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



