गोड्डा

गोड्डा में गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण शुरू

RSS कार्यालय में बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय, वीर सावरकर नगर, नहर चौक में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तीसरे चरण के संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष से 31 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गोड्डा जिला के सभी प्रखंडों एवं संबंधित पंचायतों में कार्यकर्ताओं के 21-21 जोड़े बनाकर घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके साथ ही आगामी 17 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री के सचिव को ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई गई है।अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने और पंचायत स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार प्रखंड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी 
गोड्डा प्रखंड में सत्संग सेवा अनंत महाराज (प्रखंड प्रभारी), आकाश दीप तिवारी (सह प्रभारी), पोड़ैयाहाट प्रखंड में अजय कुमार (प्रखंड प्रभारी), गौरी शंकर जी (सह प्रभारी), पथरगामा प्रखंड में विष्णु कुमार (प्रखंड प्रभारी),
सुंदरपहाड़ी प्रखंड में स्वामी पंचानंद बाबा (प्रखंड प्रभारी),
गोड्डा प्रखंड पंचायत प्रभारी स्वामी महानंद (सिमरडा पंचायत), रंजन कुमार (गंगटा पंचायत), स्वामी अशोकानंद (घाट पहाड़पुर पंचायत) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अभियान के गोड्डा जिला प्रभारी प्रदीप, गौ प्रचारक संत श्री परमानंद बाबा (अनुमंडल गौ प्रचारक), शिवनारायण सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक युवा कार्यकर्ता और सनातनी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ण निष्ठा के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और सफल बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button