पश्चिमी सिंहभूम

टेल्को उर्दू स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

Teachers' Day celebrated with great enthusiasm at Telco Urdu School.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button