साहेबगंज

गंगा में उफान से बाढ़ के हालात गंभीर

जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।गांव से लेकर दियारा और शहरी इलाकों तक बाढ़ का असर दिख रहा है।कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों,सड़क किनारे और पहाड़ी क्षेत्र में रहने को मजबूर हैं।बाढ़ पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच चूड़ा,गुड़,मोमबत्ती,माचिस,पानी सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया।अमरदीप कुमार सिंह ने कहा कि गंगा के बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है,पानी घरों में घुसने से बड़ी संख्या में ग्रामीण बाहर रहने को विवश हैं।कई परिवार गंगा किनारे शरण लिए हुए हैं,ऐसी स्थिति में प्राथमिकता है कि कोई भी प्रभावित परिवार भूखा न सोए।उन्होंने कहा कि जेएमएम कार्यकर्ता लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के संपर्क में हैं, और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचा रहे हैं।स्थिति सामान्य होने तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राहत सामग्री पहुंचाते रहेंगे।वही राहत वितरण के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button