साहेबगंज
स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर रक्तदान और श्रद्धांजलि
जामा विधायक सीता सोरेन ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु स्व.शिबू सोरेन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आंदोलन को धार देने वाले स्व.दुर्गा सोरेन की जयंती गुरुवार को शहर के लोहनडा स्थित दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में जामा विधायक सीता सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं,जबकि अध्यक्षता दुर्गा सोरेन सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.दुर्गा सोरेन,स्व.शिबू सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।इससे पूर्व विधायक सीता सोरेन कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचीं,जहां कार्तिक साह,विकास मंडल,अंगद दास व संजय साह ने रक्तदान किया।सीता सोरेन ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया,रक्तदान के बाद जिला कार्यालय लौटकर सीता सोरेन ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,आज हमने रक्तदान कर दुर्गा सोरेन सेना को सींचा है,इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे सरकार की दमनकारी नीति करार दिया।उन्होंने कहा कि जिस राज्य को आंदोलनकारियों ने अपने खून-पसीने से सींचा है,वहां आज युवाओं की आवाज को लाठी के दम पर दबाया जा रहा है।अब झारखंड की जनता को दूसरा विकल्प चुनना होगा।स्वर्गीय पिता और स्वर्गीय दादा की परंपरा को आगे बढ़ाने आये हैं,दुर्गा सोरेन सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने कहा कि उन्होंने लोगों की सहायता के लिए दुर्गा सोरेन सेना बनाई है।चुनाव प्रचार या वोट मांगने नहीं आए है।स्व.पिता व स्व. दादा की परंपरा को आगे बढ़ाना है,चुनाव से पहले सब आकर के वादे करते हैं लेकिन उन वादों पर कोई खड़ा नहीं उतर पा रहा है।वही जो भी उन्होंने वादे किए हैं,वो सबको दिलाने के लिए हम लोग आवाज उठाएंगे,लोगों के पास जाएंगे,उनकी समस्या देखेंगे,यहां बाढ़ व सड़क की समस्या दिखी हैं,स्व.दुर्गा सोरेन सेना की टीम जनता को हक दिलाने का काम करेगी।इस अवसर पर दुर्गा सोरेन सेना के कई जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।


