साहेबगंज
घोंघी पोखर में मिला अज्ञात युवक का शव,दुमका रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के घोंघी पोखर में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,मृतक की उम्र करीब40वर्ष बताई जा रही है।पोस्टमार्टम के लिए डॉ.केशव कृष्णा,डॉ.मुकेश कुमार और डॉ. कुमार अंकित की तीन सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की गई थी, लेकिन शव की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दुमका रेफर कर दिया।डॉक्टरों ने बताया की शव दो से तीन दिन पुराना है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है,खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



