सिंगरौली

प्रशासन की बड़ी लापरवाही

50 लाख की लागत से बना बेलवानी उपस्वास्थ्य केंद्र बना मवेशियों का आशियाना, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सरई / सिंगरौली। विकास के दावों की पोल खोलती यह तस्वीर सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र की है जहाँ ग्राम पंचायत नयाटोला के बेलवानी में करीब 50 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से वर्ष 2018 में खड़ा किया गया उपस्वास्थ्य केंद्र आज खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। निर्माण के बाद से इस भवन का ताला तक नहीं खुला है और देखरेख के अभाव में अब यह स्वास्थ्य केंद्र कम, मवेशियों का अड्डा ज्यादा नजर आ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की गहरी उदासीनता के कारण जनता की गाढ़ी कमाई यूं ही बर्बाद हो रही है, जबकि ग्रामीण बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कागजों पर भले दर्ज हो, लेकिन हकीकत में यहां हमेशा ताला लटका रहता है और ग्रामीण इलाज के लिए पूरी तरह मोहताज हैं। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं या आपातकालीन स्थिति में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर जाने की भारी मजबूरी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी एडवोकेट अरविंद्र उपाध्याय ने इस स्थिति को बेहद गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि जनता के पैसों से बनी यह इमारत सिर्फ नाम मात्र की रह गई है और इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने दो-ूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही केंद्र का ताला खोलकर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की गईं, तो वे कड़ा लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि वर्ष 2018 से अब तक केंद्र के संचालन और खर्च हुई पूरी राशि की उच्चस्तरीय जांच हो, उपस्वास्थ्य केंद्र का ताला तत्काल खुलवाकर नियमित रूप से डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, तथा जर्जर हो रहे भवन की मरम्मत कराकर वहां दवाइयों और जरूरी चिकित्सीय उपकरणों की मुकम्मल व्यवस्था की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button