गोड्डा

छात्रों के मुद्दे पर गोड्डा में बीजेपी का हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित 

पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

बाबूलाल मरांडी ने नियुक्ति घोटालों पर सरकार को घेरा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। झारखंड में JPSC, JSSC-CGL सहित विभिन्न नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोड्डा जिला भाजपा ने हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान गोड्डा और महागामा के पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC-CGL सहित अन्य नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी में गड़बड़ी का विरोध करने वाले छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। बाबुलाल मरांडी ने नियुक्ति मामलों की CBI जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार CBI जांच से बच रही है और CID से जांच करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मामलों को कमजोर करने और आरोपियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने साफ किया कि छात्रों के मुद्दे और नियुक्तियों में पारदर्शिता की मांग को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पूर्व विधायक अशोक भगत, पूर्व विधायक अमित मंडल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह अनिल साहा, सुनिल टेकरीवाल, कृष्ण कन्हैया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button