बेतुल

बैतूल छात्रों की गूंज-जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कॉलेजों में पहुंची कांग्रेस की टीम

जेएच कॉलेज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर कराया पंजीयन

विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। 19 सितंबर को इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में प्रस्तावित छात्रों की गूंज-जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर बैतूल में कांग्रेस का छात्र संपर्क अभियान अब कॉलेज परिसरों तक पहुंच गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय डागा ने शुक्रवार को जयवंती हाक्सर शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन भी कराया। डागा के कॉलेज परिसर में पहुंचते ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। कांग्रेस की टीमों ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्हें इंदौर कार्यक्रम से जोड़ने के लिए पंजीयन कराया।
जयवंती हाक्सर शासकीय महाविद्यालय में निलय डागा के साथ कांग्रेस कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, मंडलम अध्यक्ष प्रणय पाठक, जिला कांग्रेस सचिव प्रशांत राजपूत, नगर अध्यक्ष मनोज आहूजा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, युवा नेता आकीब शेख व मोहसिन खान, वरिष्ठ नेता श्यामलाल खातरकर, अमित थारवानी व राजा पांडे, प्रदेश महासचिव जितेन्द्र इवने तथा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू मौजूद रहे। टीम ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी और क्यूआर कोड के जरिए पंजीयन के लिए प्रेरित किया।
– कन्या महाविद्यालय में महिला पदाधिकारियों ने संभाली कमान
कन्या महाविद्यालय में जिला महासचिव युवा कांग्रेस नंदिनी तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे व पुष्पा पेन्द्राम, पूर्व पार्षद जमुना पंडाग्रे, महिला नेत्री प्रेरणा शर्मा, ब्लॉक महासचिव सुशीला तिवारी और मंडलम उपाध्यक्ष सुधा मायवाड़ ने छात्राओं से संपर्क किया। अभियान को लेकर छात्राओं में भी उत्साह नजर आया और टीम ने उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंजीयन के लिए प्रेरित किया।
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से सीधा संवाद किया। जिला कांग्रेस महासचिव यतीन्द्र सोनी, बैतूल विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, जिला कांग्रेस सचिव राकेश गंगारे, युवा नेता अभिषेक कालभोर, मंडलम उपाध्यक्ष गणेश पंडाग्रे, युवा नेता राजा झर्रे, मयंक सोनी और गोलू भुमरकर ने विद्यार्थियों से मुलाकात की। नेताओं ने शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की बात सुनी और इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पंजीयन कराने की अपील की।
जिलेभर में कांग्रेस द्वारा कॉलेजवार नियुक्त की गई लगभग 300 पदाधिकारियों की टीमें 18 सितंबर तक विद्यार्थियों के बीच संपर्क कर पंजीयन अभियान चला रही हैं। पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इंदौर के जनसंवाद कार्यक्रम से जोड़ने के साथ युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button