
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर शहर में अधिशासी अधिकारी( ईओ) राजेश शर्मा के विशेष प्रयासों से भुसावर शहर की चरमराई व्यवस्था एक बार फिर से सुचारू हो गई है। वहीं अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक द्वारा स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को दुरस्त करने और आम जनता राहत पहुंचाने एवं शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिनमें खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और सड़कों के गड्ढों को भरने के काम के साथ नाले नालियों पर फेरोकवर लगाना, कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में नियमित सफाई और डोर- टू- डोर कचरा कलेक्शन को सख्त किया गया है। वहीं भुसावर मे बन्द पड़े सीसीटीवी कैमरा चालू होने से कस्बे में हो रही अप्रिय घटनाओं से निजात मिलेगी।वहीं स्थानीय नगर पालिका प्रशासन और अधिकारियों की सक्रियता के कारण शहर में लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।


