गाजियाबाद

जेल की प्रतिभाओं का बजा डंका, गाजियाबाद कारागार को राष्ट्रीय सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जिला कारागार गाजियाबाद की रचनात्मक गतिविधियों और बंदियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर न ई  पहचान मिली है। इंडिया विजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘आओ सपने बुने अवार्ड-2026’ में जिला कारागार को ‘क्रिएटिव एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेष बात यह रही कि कारागार के चार बंदियों ने भी विभिन्न रचनात्मक विधाओं में पुरस्कार हासिल किए।
देशभर की जेलों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में बंदियों की पेंटिंग, ड्राइंग, क्रिएटिव राइटिंग सहित अन्य रचनात्मक कार्यों का मूल्यांकन किया गया। गाजियाबाद जिला कारागार में बंदियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों को निर्णायक मंडल ने खूब सराहा।
एक महिला समेत चार बंदियों को पुरस्कार
प्रतियोगिता में जिला कारागार की एक महिला और तीन पुरुष बंदियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग, ड्राइंग और क्रिएटिव राइटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। संस्थागत पुरस्कार के साथ बंदियों को मिले व्यक्तिगत सम्मान से कारागार प्रशासन में भी उत्साह है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सौंपे पुरस्कार
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी (आईपीएस) रहे। उन्होंने जिला कारागार को मिले क्रिएटिव एक्सीलेंस अवार्ड सहित अन्य पुरस्कार जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को प्रदान किए।
कारागार प्रशासन के अनुसार बंदियों को कारावास के दौरान रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य उनकी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देना और पुनर्वास की प्रक्रिया को मजबूत करना है। पेंटिंग, लेखन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
सर्वाधिक पुरस्कार मिलने से बढ़ा उत्साह
आयोजन में जिला कारागार गाजियाबाद को सर्वाधिक पुरस्कार मिलना उपलब्धि माना जा रहा है। संस्थागत सम्मान के साथ चार बंदियों की प्रतिभा को मिली राष्ट्रीय पहचान से जेल प्रशासन और बंदियों में खुशी का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button