खैरथल

खैरथल-तिजारा जिले की 7 शहरी निकायों की मतगणना आज: दोपहर तक सभी नतीजे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा : जिले के 7 शहरी निकायों के 226 वार्ड के लिए दो फेज में हुए चुनावों का रिजल्ट आज आएगा।

सोमवार सुबह 8 बजे से निकायों में वोटों की गिनती शुरू होगी। दोपहर तक सभी निकायों के नतीजे आने की सम्भावना है । ​ निकायों में कहां किसका बोर्ड बनेगा इस पर तस्वीर साफ हो जाएगी।

दरअसल, शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो फेज में वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 3 नगरपरिषद  निकायों में  80.02 फीसदी और दूसरे फेज के 4 नगरपालिका निकायों में 88.61फीसदी मतदान हुआ था।

वोटिंग के बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस ने पार्षद उम्मीदवारों की अलग अलग जग​हों पर बाड़ेबंदी कर रखी है। कल नतीजे आने के बाद जो उम्मीदवार हार जाएंगे उन्हें बाड़ेबंदी से फ्री कर दिया जाएगा। कल के बाद केवल जीते हुए उम्मीदवार ही बाड़ेबंदी में रखे जाएंगे।

मेयर, सभापति बनाने की होगी जोर-आजमाइश

नतीजों के बाद सभापति और चेयरमैन बनाने पर जोर आजमाइश का दौर चलेगा। जहां पूरा बहुमत नहीं आएगा, वहां जोड़-तोड़ चलेगा। 21 सितंबर को मेयर, सभापति और नगरपालिका चैयरमेन के लिए वोटिंग होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button