
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठे हैं,खैरवा पंचायत में कुआं निर्माण योजना में एक लाख रुपये निकासी के बावजूद काम अधूरा रहने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।वहीं मंडरो में पदस्थापित जेई सौरभ कुमार के निजी बैंक खाते में पिछले एक वर्ष से बिचौलियों के माध्यम से राशि जमा कराने की चर्चा है,आरोप है कि अलग-अलग माध्यमों से लगातार पैसा पहुंचाया जा रहा है।ग्राम बास्को-बेड़ों में मुड़िया पहाड़िया समुदाय की जमीन पर तालाब निर्माण में भी गड़बड़ी का आरोप है।निर्माण पूरा हुए बिना ही करीब दो लाख रुपये निकासी की बात कही जा रही है,जिसमें जेई और ठेकेदार की मिलीभगत की चर्चा है।स्थानीय लोगों ने बैंक लेन-देन, स्वीकृति,मापी पुस्तिका,भुगतान और स्थल निरीक्षण के आधार पर जांच की मांग की है,बताया जा रहा है कि जेई पूर्व में बोरियो प्रखंड में भी पदस्थापित रहे हैं।



