बरेली
श्री राधा अष्टमी महोत्सव में श्री हरि मंदिर में भक्ति रस की गंगा बही

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर के 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव में सोमवार को भजन संध्या में भक्ति की गंगा बही। दिल्ली से आए भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के शिष्य महावीर शर्मा ने भजनों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। ‘मोहन मेरा सोया प्यार जगा दे’, ‘मिल गए आज मेरे सनम’, ‘तूने इतना दिया बनवारी’, ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’ सहित भजनों पर भक्त झूम उठे और नृत्य करने लगे। पूरा प्रांगण राधामय हो गया।
महावीर शर्मा ने कहा कि भक्त वही है जो निरंतर भक्ति पथ पर अग्रसर रहे। सुख-दुख कर्मों के अनुसार मिलते हैं, बुद्धिमान वही है जो दोनों को भगवत प्रसाद मानकर ग्रहण करे। समिति सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि आज भजन संध्या में दिल्ली से भजन सम्राट सुश्री आरुषि गंभीर हाजिरी लगाएंगी। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोरा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, योगेश ग्रोवर, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, कंचन अरोरा, नीलम साहनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




