ललितपुर
धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जगद्गुरुश्री राजेंद्र दास देवाचार्यजी महाराज का प्राकट्योत्सव
ऋषि पंचमी पर श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में दो दिवसीय आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ऋषि पंचमी के अवसर पर जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री अग्रवीणधीश्वर एवं श्री मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्रीराजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का प्राकट्योत्सव स्थानीय श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। आयोजन के दौरान अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ, हवन, भगवान का अभिषेक एवं श्रृंगार सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तजनों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित संतों एवं वक्ताओं ने प्राकट्योत्सव को ललितपुर नगर का सौभाग्य बताते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं और संपूर्ण संत समाज में उनका विशिष्ट स्थान है। संपूर्ण वैदिक अनुष्ठान कृष्णदेव लिटोरिया व प्रमोद लिटोरिया के सानिध्य में संपन्न कराए गए। इस अवसर पर महंत रामबालक दास जी महाराज, महंत श्री रामदास जी महाराज, संत श्री अनंतदास जी महाराज, संत श्री राम लेखनदास जी महाराज सहित जिला अध्यक्ष हरीश चंद्र रावत, अशोक गोस्वामी, रमेश रावत, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा, अशोक पटेरिया, वी.के. सरदार, विलास पटैरिया, धर्मेंद्र रावत, कमला पत रिछारिया, राजीव बबेले, गिरीश पाठक, गजेंद्र वाजपेयी, विवेक सरैया, हृदेश हुण्डैत, हरिशंकर साहू, चंद्रशेखर पंथ, गौरव गौतम, महेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र पुरोहित, सतेंद्र सिसौदिया, रिश शेखावत, शशि पुरोहित, हरिशंकर अहिरवार, अर्जुन झां, अमित संज्ञा, शिब्बू राठौर, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे, नेहाल सेन, मानू शर्मा, नीरज शर्मा, आलोक चतुर्वेदी, गोलू चौबे, राहुल चौबे, मुकेश गुप्ता, गोलू सरदार, रानू कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, कमलेश सेन सहित संकल्प अकादमी के छात्र-छात्राएं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



