नम आंखों से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Tributes paid to the late Minister Sudivya Kumar Sonu with teary eyes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/ गिरिडीह। पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आलमगीर आलम ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन को व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का स्नेह, अपनापन और साथ सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। द्वादशकर्म कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। सादर नमन।



