पाकुड़

पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

Launch of Mobile Medical Unit at Pachwara North Coal Mines

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमरापाड़ा, पाकुड़। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस क्षेत्र में परियोजना प्रभावित ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमरापाड़ा  प्रमोद कुमार गुप्ता एवं अंचल अधिकारी, अमरापाड़ा औसाफ अहमद खान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर WBPDCL के महाप्रबंधक श्री रामाशीष चटर्जी, माइंस मैनेजर महेश कुमार, वेलफेयर ऑफिसर  देबाशीष भुइं, SHAR Projects के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिलीप तमन, महाप्रबंधक–CSR एवं PR  संजय बेसरा सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट WBPDCL द्वारा उपलब्ध कराई गई है। परियोजना से प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट को परियोजना से प्रभावित नौ गांवों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जाएगा। प्रत्येक गांव में सप्ताह में दो दिन यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक MBBS चिकित्सक एवं दो नर्सें तैनात रहेंगी। वाहन में मोबाइल पैथोलॉजी, ECG, Foetal Doppler, ENT जांच के लिए Otoscope, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच के लिए आवश्यक किट उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को पूर्णतः निःशुल्क मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी  प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपना रैंडम ब्लड शुगर परीक्षण कराया। पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस की R&R Colony, बिशनपुर में पहले से ही एक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जहां प्रतिदिन एक MBBS चिकित्सक एवं दो नर्सें उपलब्ध रहती हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन से परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार होगा। इससे दूर-दराज के परियोजना प्रभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को उनके घर के निकट प्राथमिक एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button