विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने धरना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
MLA Prof. Stephen Marandi inspected the protest site and took stock of the preparations.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रस्तावित 19 सितंबर के एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने महेशपुर कल्याण छात्रावास परिसर स्थित धरना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और झामुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंच, कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
प्रो. स्टीफन मरांडी ने धरना-प्रदर्शन को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद एवं अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड संगठन सचिव पप्पु अंसारी सहित मोताहार शेख, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, डार्फी शेख, बाबु शेख, बोकुल शेख, सुमन शेख, मोहर्रम शेख, नजरुल अंसारी, नजरुल शेख, अब्दुल मन्नान सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



