बरेली
19-20 सितंबर को बरेली में सजेगा ‘अतरंगी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन’

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज द्वारा ‘अतरंगी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन’ का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को किया जाएगा। आयोजन स्थल आशीष रॉयल पार्क के सामने, डेंटल कॉलेज रोड स्थित सुमाया ग्रीन रहेगा।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रेनुप्रिया महाजन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 सितंबर को महापौर डॉ. उमेश गौतम द्वारा किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में करीब दो हजार आगंतुकों के आने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में डिजाइनर कलेक्शन, फेस्टिव वियर, लग्जरी ज्वेलरी, होम डेकोर, फूड कॉर्नर, लाइव म्यूजिक, मेहंदी व चूड़ियों के स्टॉल तथा बच्चों के लिए किड्स जोन मुख्य आकर्षण होंगे। आगंतुकों को एक ही जगह पर खरीदारी, मनोरंजन और रचनात्मकता का अनुभव मिलेगा। सचिव श्रीमती नीलू मेविरत्ता ने बताया कि फैशन और लाइफस्टाइल के साथ स्वाद, संगीत और पारंपरिक साज-सज्जा की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रेस वार्ता के दौरान राधा सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. शाजहाँ बेगम, कुलजीत बासु, क्षमा जैन, रिचा टंडन, डॉ. सोनल, भावना वर्मा, श्वेता, श्वेता अरोड़ा, सीमा रेखा, रिवाल, सविता मेहरोत्रा, कनिका शर्मा आदि मौजूद रहीं।



