खैरथल

रोमांचक मुकाबले का लॉटरी से फैसला

22–22 की बराबरी के बाद विक्रम चौधरी के नाम निकली पर्ची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। नगर परिषद खैरथल के सभापति पद के चुनाव में सोमवार को मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। सभापति पद के लिए कुल 45 मत निर्धारित थे, जिनमें से 44 मत पड़े, जबकि निर्धारित मतदान समय तक एक मत नहीं डाला गया।

मतगणना के बाद कांग्रेस के ओमप्रकाश रोघा और  भाजपा के विक्रम चौधरी को 22–22 मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहने के कारण सभापति पद का फैसला निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया गया।जिसमे भाग्य का साथ विक्की चौधरी के साथ रहा

इसके बाद एक छोटी बच्ची से लॉटरी की पर्ची निकलवाई गई। बच्ची द्वारा निकाली गई पर्ची में विक्रम चौधरी (विक्की) का नाम सामने आया। पर्ची खुलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लॉटरी में नाम आने के बाद विक्रम चौधरी (विक्की) को नगर परिषद खैरथल का सभापति घोषित किया गया।
सभापति घोषित होने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद शहर में विक्रम चौधरी के समर्थन में विजय रैली निकाली गई। रैली में समर्थक उत्साह के साथ शामिल हुए और जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।
रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समर्थकों ने खुशी जाहिर की। स्वागत के दौरान लोगों ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नगर परिषद सभापति चुनाव में 45 मत निर्धारित होने के बावजूद 44 मत पड़ने और दोनों प्रत्याशियों को 22–22 मत मिलने के बाद लॉटरी से हुए इस फैसले ने पूरे चुनाव को बेहद रोमांचक बना दिया। लॉटरी की पर्ची में विक्रम चौधरी (विक्की) का नाम आने के साथ ही सभापति पद का फैसला उनके पक्ष में हो गया।
सभापति बनने के बाद निकली विजय रैली और जगह-जगह हुए स्वागत से खैरथल में उत्साह का माहौल नजर आया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button