मथुरा

किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर बेइज्जती का खौफनाक बदला हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। नौहझील के गांव भैरई में ट्रैक्टर से कुचलकर की गई किसान की हत्या मामले की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में पता चला है कि मामला महज लेनदेन का नहीं, बल्कि बकाया पर बेइज्जति से जुड़ा है। पांच दिन पूर्व मामले को लेकर गांव के मुअज्जिज लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। बताया जा रहा है कि ओमवीर ने सभी के सामने आरोपी सोनू से अपना 25 हजार रुपया चुकाने का तगादा किया था। सार्वजनिक रूप से हुई बेइज्जति से सोनू बेहद नाराज था। इसी खुन्नस में उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी अभी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। नौहझील के गांव भैरई में लेन-देन को लेकर हुई 47 वर्षीय किसान ओमवीर उर्फ करुआ की हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। परिजनों से बात से साफ हुआ है कि यह वारदात अचानक आए गुस्से का नतीजा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। आरोपी सोनू पांच दिनों से ओमवीर को ठिकाने लगाने की फिराक में था और आखिरकार उसे मौका मिल गया। हत्याकांड के बाद से ही गांव भैरई में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल है। वारदात के कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके कुछ परिजनों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, मुख्य आरोपी सोनू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button