भरत पुर
नारायणी धाम पद यात्रा का खेड़ली मोड पर सेन समाज के लोगों ने माता की पूजा आराधना कर किया स्वागत सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। कस्बा हलेना के वनखंडी हनुमान मंदिर से मंगलवार को राजगढ़ के नारायणी धाम के लिए नारायणी माता भक्त मंडल के निर्देशन में रवाना हुई 20 बी नारायणी धाम पद यात्रा का जगह जगह पर सेन समाज की ओर से स्वागत सम्मान किया गया ।
गांव पथैना निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि जयपुर भरतपुर हाई वे पर स्थित खेड़ली मोड पर पथैना , सलेमपुर खुर्द सेन समाज की ओर से पत्रकार हरदेव कटारिया के निर्देशन में परशुराम, हेमंत, डूली कटारिया, मोहन सिंह आदि ने बताया नारायणी धाम पद यात्रा में शामिल मा नारायणी कि प्रतीकात्मक चित्र की आराधना कर हरदेव कटारिया पत्रकार के निर्देशन में नारायणी धाम पद यात्रा में शामिल वैर हलेना पाली सरसेना भूतोली मुहारी आदि जगहों के सेन समाज की महिला पुरुष बच्चों को जलपान करा कर नारायणी धाम पद यात्रा में शामिल सेन समाज के अध्यक्ष एवं नारायणी धाम पद यात्रा के संयोजक लाला राम द्वारिका प्रसाद रामबाबू भगत पबबलू सेन संतोष सेन पवन सेन आदि का परशुराम हेमंत डूली कटारिया मोहन सिंह गुड्डू सेन आदि ने साफा माला पहना कर पहिना कर स्वागत सम्मान किया।
पद यात्रा संयोजक एवं तहसील अध्यक्ष लाला राम सेन ने बताया कि यह नारायणी धाम पद यात्रा 25 सितंबर को नारायणी धाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नारायणी धाम पर मंदिर परिसर में 26 सितंबर को सेन समाज की आराध्य
देवी नारायणी माता की नर नारियों की ओर से पूजा अर्चना की जाकर अपने परिवार समाज की खुशहाली की कामना की जाएगी। वहीं उसी दिन मंदिर परिसर में नारायणी माता पर भंडारे आयोजित होगा प्रसादी ग्रहण कर पद यात्रा वापिस आएगी इस अवसर पर नीतेश हितेश कटारिया सतीश विपिन राहुल मोनू सहित दो दर्जन से अधिक सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।


