बरेली
राजश्री नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में जीएनएम पाठ्यक्रम के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर रोहन बंसल ने कहा कि नर्सिंग सेवा-भाव और जिम्मेदारी से जुड़ा क्षेत्र है, जिसमें तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता, धैर्य, अनुशासन और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और क्लीनिकल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षकों ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत कर उन्हें नर्सिंग प्रोफेशन की जिम्मेदारियों, मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवा में नर्स की भूमिका, अनुशासन, समय प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय के महत्व की जानकारी दी।
अंत में सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो. लथा पी. सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



