कैराना

अज्ञात वाहन की टक्कर में मजदूर घायल, हाथ काटना पड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उसका एक हाथ काटना पड़ा।
गांव बुच्चाखेड़ी निवासी करीब 40 वर्षीय विक्रम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी कैराना के एक अस्पताल में भर्ती है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे विक्रम बाइक से पत्नी को देखने के लिए कैराना आ रहा था। तभी झाड़खेड़ी के निकट पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।इसके बाद परिजन उसे पहले पानीपत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद विक्रम को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए उसका दायां हाथ काट दिया। बताया जा रहा है कि विक्रम की तीन बेटियां हैं और वह परिवार में अकेला कमाने वाला है। हादसे के बाद उसके एक हाथ के कट जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button