खैरथल

मातोर रोड़ पर मुख्य नाला जाम: मौहल्लों की नालियों मे जलभराव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : मातोर रोड स्थित मुख्य नाला जाम  होने के कारण वार्ड 18 और वार्ड 17 घीसाराम मार्ग की नालियों मे दूषित पानी का बहाब एक पखवाड़े से बंद पड़ा है  नाला जाम होने और नालियों में जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। उचित सफाई न होने, प्लास्टिक कचरा फंसने और नालियों पर अवैध निर्माण (अतिक्रमण) के कारण नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी मौहल्ले की सड़को पर भी भर रहा है लोगों के घरो मे नलों से गंदा पानी आने की भी शिकायत मिल रही है
वार्ड न. 18 ,और वार्ड 17 की नालिया में गंदे पानी का बहाब रूका पड़ा है वार्ड वासियों ने बताया सड़क पर मुख्य नाला जेना बैंक के पास जाम हैं और मौहल्ले  जलभराव की स्थिति बनी हुई है इससे पेयजल भी नलों से दूषित गंदा आ रहा है
वार्ड के लोगो ने बताया कि नगर परिषद को पिछले 15 दिन मे अवगत कराया गया है आश्वासन मिला कि चुनाव बाद सही करा दिया जाएगा। चुनाव हो चुके पार्षदगण बन चुके,सभापति बन चुके,उप सभापति बनाये जा चुके है मगर अभी स्वागत करवाने मे व्यस्त है वार्डों की समस्या पर कोई ध्यान और संज्ञान नही लिया जा रहा हैं बड़े बड़े विकास के वादे करने वाले पार्षद मौहल्ले की समस्याओं के संवेदनशील नही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button