बरेली

रोजगार मेले में 684 युवाओं को मिली नौकरी, 2150 ने कराया पंजीकरण

राजश्री कॉलेज में 55 कंपनियों ने लिया हिस्सा, चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन द्वारा बुधवार को विधानसभा नवाबगंज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 55 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में कुल 2,150 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 684 युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सीडीओ देवयानी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतीकात्मक रूप से 11 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और कौशल विकास पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button