शामली

समाजसेवा में योगदान देने वाली हस्तियों का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब की बैठक में समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य खेल गतिविधियों के साथ समाज के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी लोगों को सम्मान देकर युवाओं को उनसे प्रेरणा दिलाना भी है।

बैठक में रामकुमार जांगिड़ और सुभाष आर्य को समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. देवराज जांगिड़, गवर्नमेंट हॉस्पिटल शामली और सचिन जांगिड़, रेल मंत्रालय भारत सरकार, दिल्ली को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

इस दौरान क्लब अध्यक्ष अजय शर्मा, कोच संजय धीमान, कप्तान मनीष जांगिड़, संयोजक मनोज धीमान तथा प्रदीप, रमेश और विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मठ, सेवाभावी और प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान नई पीढ़ी को सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करने का माध्यम है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button