शामली

अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार।

रजाकनगर और केरटू-सूबरी बाईपास से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम उपनिरीक्षक राकेश गौतम पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करनाल-शामली रोड स्थित रजाकनगर पानी की टंकी के पास यात्री शेड के पीछे से एक व्यक्ति को प्लास्टिक की कैन के साथ पकड़ा गया। तलाशी में कैन से करीब पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम प्रवीन पुत्र तिलकराम उर्फ तिलकी निवासी रजाकनगर बताया। वहीं, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ चौकी बिडौली क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना पर केरटू-सूबरी बाईपास मोड़ से शाहपुर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसके हाथ में लटकी प्लास्टिक की कैन से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपित की पहचान श्याम कुमार पुत्र मुरारी निवासी खेड़ी जुनारदार के रूप में हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button