झुंझुनू
गायों को गुड़ खिलाकर मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं पिलानी। राष्ट्रीय जाट महासंघ के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां की अध्यक्षता में बनगोठड़ी स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय जाट महासंघ की तरफ से विनय चौधरी, अंकित भालोठिया, सोनू धनखड़, संदीप पूनियां ने भी गायों को गुड़ खिलाकर पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ताऊ को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौशाला कमेटी ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों का आवश्यक सहयोग किया।



