सिंगरौली

एनसीएल की सीएसआर पहल के तहत सिंगरौली में बनेगा आधुनिक 400-सीटर ऑडिटोरियम

एनसीएल और सिंगरौली जिला प्रशासन के बीच हुआ एमओयू, करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अपनी सीएसआर पहल के तहत सिंगरौली में आधुनिक 400-सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए जिला प्रशासन के साथ 25 सितंबर को एमओयू किया। एमओयू पर कलेक्टर गौरव बैनल की उपस्थिति में एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन तथा जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए।
परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसका उद्देश्य सिंगरौली जिला मुख्यालय में सुव्यवस्थित एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण करना है, जिसका उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा।
प्रस्तावित ऑडिटोरियम का निर्माण करीब 3765 वर्गमीटर भूमि पर किया जाएगा, जिसमें 346 वर्गमीटर का गार्डन क्षेत्र भी शामिल है। परियोजना में सिविल निर्माण के साथ एचवीएसी, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तथा ऑडिटोरियम से संबंधित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास शामिल है। परिसर में आवागमन के लिए मुख्य एवं आंतरिक सड़क तथा पैदल पथ का भी प्रावधान किया गया है।
यह परियोजना सिंगरौली क्षेत्र में सामुदायिक एवं सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एनसीएल द्वारा की जा रही सीएसआर पहलों का हिस्सा है।
सोनभद्र में भी होंगे 4.27 करोड़ रुपये के विकास कार्य
एनसीएल के सीएसआर मद से सोनभद्र में 4.27 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में एनसीएल एवं संबंधित विभागों के बीच प्रस्तावित कार्यों के लिए एमओयू हस्तांतरण किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
प्रमुख कार्यों में बढ़ौली चौराहे के पास वेंडर जोन, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो एंबुलेंस, चतरा एवं करमा में सीसी रोड तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत शामिल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button