कैराना
भाषण प्रतियोगिता में आयशा ने मारी बाजी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सोमवार को विद्यालय के शिक्षकों की निगरानी में प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में सारा सरफराज ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता में जैनब प्रथम रहीं। विद्यालय ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

