दिल्ली

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हीराबानो खमकार फाउंडेशन ने सड़क और फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को खुशी देने के साथ उन्हें सम्मान और नई उम्मीद का एहसास कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सुबह बच्चों के बाल कटवाए गए और उन्हें तैयार किया गया। इसके बाद उन्हें लग्जरी कारों से कपड़ों के शोरूम ले जाया गया, जहां बच्चों ने अपनी पसंद के कपड़े, जूते और चप्पलें खरीदीं। बाद में फाउंडेशन कार्यालय में गणपति जी की आरती की गई और बच्चों ने पीयूषभाई देसाई के साथ भोजन किया। बच्चों ने एक मीडिया संस्थान का दौरा किया और सिनेमाघर में फिल्म भी देखी। दिन का समापन कैफे में आयोजित विशेष पार्टी के साथ हुआ।

फाउंडेशन की ओर से करीब 76 जरूरतमंद परिवारों को 25 हजार रुपये प्रति परिवार की आर्थिक सहायता भी दी गई। इसका उद्देश्य परिवारों को छोटा कारोबार या स्वरोजगार शुरू करने में मदद करना है, ताकि वे आय का नया स्रोत तैयार कर आत्मनिर्भर बन सकें। फाउंडेशन ने कहा कि पहल का उद्देश्य केवल एक दिन की खुशी देना नहीं, बल्कि बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर देना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button