राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर : डीग 29 सितंबर राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कैप आरयूआईडीपी के सहायक सामुदायिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा कुमार शर्मा ने स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है। जिसे स्वस्थ जीवन के लिए अपनाना चाहिए। यह हमें मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ रखता हैं। साथ ही हाथ धोने के सात चरणों के बारे में जानकारी दी । परियोजना कार्य की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी के द्वारा शहर के गोवर्धन गेट स्थित मालीपुरा रोड पर एफएसटीपी प्लांट का निर्माण किया गया है । सैफ्टी टैंकों का फिकल स्लज खुले में डालने के कारण कई प्रकार की बीमारियों से ग्रषित होते हैं एवं पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इसलिए कुछ समय पश्चात घरों के सैप्टी टैंकों से निकलने वाले मल को टैंकों में भरकर एफएसटीपी प्लांट में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद के रूप में खेतों में उपयोग में लिया जाएगा एवं शोधित जल को नगर परिषद क्षेत्र स्थित पेड़ पौधों में काम में लिया जायेगा इससे जो पहले गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व किसानों की पैदावार भी बढ़ेगी एवं पर्यावरण भी साफ एवं स्वच्छ रहेगा। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

