हापुड़

डायट हापुड़ में डिजिटल आकलन पर सेमिनार

अमित कुमार शर्मा ने साझा किए शिक्षण के नए तरीके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में मंगलवार को “डिजिटल युग में आकलन (परख के जरिए नई शिक्षा)” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेमिनार में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।

सेमिनार में राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई के सहायक अध्यापक (विज्ञान) एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में उद्बोधन दिया। उन्होंने डिजिटल युग में शिक्षा के बदलते स्वरूप, परख, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं दक्षता आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए गतिविधियों, प्रयोगों, समूह कार्य, परियोजनाओं और डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आकलन का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति और विकसित दक्षताओं को समझना होना चाहिए।

उन्होंने परख के माध्यम से समग्र, दक्षता आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित आकलन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में डायट हापुड़ की प्राचार्या श्रीमती ज्योति दीक्षित ने अमित कुमार शर्मा को उनके महत्वपूर्ण एवं उपयोगी उद्बोधन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button