साहेबगंज
जिला स्तरीय पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की स्टेयरिंग-सह -मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंडवार आच्छादित छात्र-छात्राओं की औसत उपस्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित औसत उपस्थिति नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों बीपीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। आगे पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आयरन एवं फोलिक एसिडIFA की गोली उपलब्ध कराने एवं सेवन की स्थिति का भी समीक्षा की गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप विद्यालयों मेंIFAकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा सभी बीपीओ को किसी भी परिस्थिति में IFA की उपलब्धता में कमी नहीं होने देने एवं समय पर इसका वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा विद्यालयों में नेचुरल गार्डन की स्थिति तथा छात्र-छात्राओं के आधार सीडिंग, आधार की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वही इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा,जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ.किरणमाल,सभी संबंधित बीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



