झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया रिसाल सिंह नेहरा का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के निकटवर्ती गांव स्वामी सेही के रहने वाले समाजसेवी रिसालसिंह नेहरा एवं तेजा भक्त अरविंद नेहरा द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार जयसिंह बराला, जिला सचिव हरिश फोगाट, जिला सलाहकार सूबेदार राजवीर जाखड़,  सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला  एवं चिड़ावा उपाध्यक्ष जयकिशन पायल ने समाजसेवी रिसालसिंह नेहरा एवं अरविंद नेहरा का साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी रिसालसिंह नेहरा एवं तेजा भक्त अरविंद नेहरा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button