झुंझुनू

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर युवा सम्मेलन

वीरांगनाओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी। कस्बे के चंवरा रोड़ पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं युवा नेता जेपी महला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश के प्रति समर्पण पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में शहीद परिवारों की वीरांगनाओं, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। जेपी महला ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के विचारों और पदचिह्नों पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।मंच संचालन अंतर्राष्ट्रीय कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। कार्यक्रम में मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व सरपंच दारासिंह मेघवाल, सुबेदार नंददेव सिंह, सूबेदार याकूब अली, राजपाल पूनियां, राकेश ओला, धनजी सैन, राजीव दायमा, कैलाश कुमावत, युधिष्ठिर स्वामी, विकास स्वामी, राकेश बांगड़वा, ओमप्रकाश बांगड़वा, अनुज दुड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना, सुनील खेदड़, शिवा कुमावत, विनोद कुमावत, सुनील ओला, समाजसेवी राकेश कस्वा,सुनीता महला, बबीता महला, सरोज, कविता मीणा सहित शहीद वीरांगनाएं, शहीद परिवारों के सदस्य, पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि तथा शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button