बुलंदशहर

जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने चौडेरा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन खिलाड़ियों को दिए खेल के टिप्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने क्षेत्र के चौडेरा गांव में आयोजित एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया गांव पहुंचने पर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जीतू भैया का जोरदार स्वागत किया टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जितेन्द्र शर्मा, ने खेल भावना को सर्वोपरि रखने की बात कही उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण खेल टिप्स भी साझा किए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करता है ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है युवाओं और खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने टूर्नामेंट की आयोजन समिति को अपनी ओर से 31,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता राशि भेंट की उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी युवाओं को खेल के संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए वे हर सम्भव मदद करते रहेंगे इस दौरान जितेन्द्र शर्मा ने चौडेरा गांव के बुजुर्गों और ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button