बरेली

बरेली में नकली DAP बनाने के शक में खाद फैक्ट्री पर छापा, 1200 बोरी यूरिया जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। गेहूं की बुवाई से पहले खाद की गुणवत्ता को लेकर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुखारा मोड़, करेली रोड स्थित आयुष्मान फर्टिलाइजर्स पर कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में परिसर से करीब 1200 बोरी यूरिया जब्त की गई। जांच के दौरान परिसर में मिट्टी के ढेर और बोरियों में कोयला भी मिला, जिससे मिट्टी-कोयले से नकली DAP बनाने की आशंका जताई जा रही है।

टीम ने निर्मित PDMO और PROM के सिले हुए बैग सहित कुल चार नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही स्टॉक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विभाग को शक है कि अनुदानित यूरिया को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही मिलावट की पुष्टि होगी। फर्म स्वामी आयुष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button