पाकुड़

जितिया पर्व को लेकर पाकुड़िया में श्रद्धा और उत्साह

Devotion and enthusiasm in Pakuriya regarding Jitiya festival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका यानी जितिया पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। 2 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए पर्व के तहत 3 अक्टूबर को माताओं ने संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला उपवास रखा। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान जीवित्पुत्रिका की पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण किया। चील्ह और सियार की कथा सुनने की परंपरा भी निभाई गई। 4 अक्टूबर को स्नान के बाद पारण के साथ व्रत का समापन होगा। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। महिलाओं ने डाली, फल, झाड़ू समेत पूजा सामग्री की खरीदारी की। वही आदिवासी सफाहड़ समाज के श्रद्धालु भी विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से जितिया पर्व मना रहे हैं। राम बाबा के घर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button