साहेबगंज

अवैध लकड़ी के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सेमल-सखुआ की बोटा लकड़ी जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी-फूलभंगा मंडरो वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।रविवार के अहले सुबह भारी मात्रा में सेमल और सखुआ की बोटा लकड़ी जब्त की गई।यह कार्रवाई उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में हुई,गुप्त सूचना के आधार पर फूलभंगा में छापेमारी कर लकड़ी बरामद की गई।वही विभाग मामले की जांच कर रहा है कि लकड़ी कहां से काटी गई और इसमें कौन कौन लोग शामिल है।वन विभाग ने कहा कि अवैध कटाई,भंडारण और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीण लोगों से अपील की है कि वन क्षेत्र में अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें,जिससे अवैध रूप से लकड़ी कटाई एवं भंडारण को रोका जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button