साहेबगंज

गंगा मिशन ने बांटे फलदार पौधे,लोगों से पौधे लगाने और सेवा करने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गंगा मिशन कोलकाता द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतिम चरण में रविवार को धर्मशाला चौक बाजार में हटिया से लौट रहे ग्रामीणों के बीच समिति से जुड़े स्वयंसेवकों ने फलदार वृक्ष आम, कटहल, अमरूद ,आंवला , स्टार फ्रूट,नारियल आदि के पौधे वितरित किए गए।इस दौरान लोगों से पौधे लगाने और उसकी सेवा कर वृक्ष का लाभ लेने का निवेदन किया गया।इस मौके पर गंगा मिशन से जुड़े प्रमोद पांडेय ने कहा कि प्रतिवर्ष गंगा मिशन द्वारा लगभग तीन से पांच हजार पौधे साहिबगंज में वितरित किए जाते हैं।इस वर्ष भी जैप-9,जनसंपर्क कार्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों एवं कार्यालयों में पौधे वितरित किए गए और पौधारोपण भी किया गया।वही आनंद मोदी ने कहा कि गंगा मिशन के प्रधान ट्रस्टी प्रह्लाद राय गोयनका द्वारा साहिबगंज टीम के कार्य की सराहना की है।कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव,बच्चन पाठक, मुखिया संतोष गौड़,चंपक दत्ता,अशोक,रानी झा,भगवती रंजन पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button