बरेली

श्री रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, गणेश पूजन के साथ हुई शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्री बाबा बनखंडीनाथ मंदिर प्रांगण में आज श्री रामलीला मेले का शुभारंभ विधिवत श्री गणेश पूजन के साथ हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह पौराणिक एवं ऐतिहासिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ।
इस पावन अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, मेयर डॉ. उमेश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, संरक्षक धर्मेंद्र राठौर ‘रिंकू’ व हरिओम राठौर, मेला अध्यक्ष सुरेश राठौर, पं. सुनील दत्त शर्मा, लक्ष्मीनारायण, विशाल राठौर, मनोज राठौर, दीपक राठौर, अजय मौर्य, विजय राठौर, शिवम राठौर, सुरेंद्र राठौर, विजय साहू, अनिल शर्मा, अनिल राठौर सहित मेला समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह मेला हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button