सिंगरौली

एनटीपीसी कैनाल सड़क के बड़े गड्ढों की मरम्मत शुरू

वार्ड क्रमांक 36 में तेलगवां से जुवाड़ी पुल तक सड़क की हालत सुधारने की पहल, एनटीपीसी शक्तिनगर के सहयोग से कराया जा रहा कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत एनटीपीसी कैनाल सड़क पर तेलगवां से जुवाड़ी पुल तक लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए अब गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने की समस्या को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके बाद एनटीपीसी शक्तिनगर के सहयोग से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया गया है।
सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। पार्षद ने बताया कि सड़क के जिन हिस्सों में बड़े गड्ढे हो गए थे, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने सहयोग के लिए एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन का आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने भी सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने पर राहत व्यक्त की है। उनका कहना है कि गड्ढों के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button