पाकुड़

ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर, माझी परगना लहान्ति बैसी की मासिक बैठक आयोजित

Emphasis on empowering the Gram Sabha; monthly meeting of the Majhi Pargana Lahanti Baisi held.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया अंचल परिसर स्थित आम बगान में सोमवार को माझी परगना लहान्ति बैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गांवों में ग्रामसभा के गठन, ग्रामसभा के उप सचिव के चयन, ग्रामसभा कोष के गठन तथा बैंक खाता खोलने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव सह जिला अध्यक्ष सनत सोरेन ने ग्रामसभा के गठन, बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया एवं उसके उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा को सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों और सामुदायिक मुद्दों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है। बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा ग्रामीण स्तर पर आवश्यक कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने ग्रामसभा की नियमित बैठक आयोजित करने और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रकाश टुडू, परमेश्वर हांसदा, गजरनाथ मुर्मू, गुडूच मरांडी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं महिला प्रधान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button